Indigo की इस फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर घोषित हुई Emergency

Written by

in

नई दिल्ली: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फ्लाइट 6E762 मुंबई से रवाना हुई थी। फ्लाइट को सुबह करीबन 8 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी भी घोषित कर दी गई है। विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन किया गया हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फ्लाइट में सवार थे 200 यात्री

इस फ्लाइट में करीबन 200 यात्री सवार थे। जैसे ही धमकी मिली उसके तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरुरी इंतजाम भी कर लिए। विमान को सुरक्षित लैंड करवाने के लिए तैयारी भी की गई हालांकि जांच के बाद यह सामने आया कि धमकी किसी भी सटीक खतरे की ओर इशारा नहीं कर रही थी। इसके बाद भी किसी तरह की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

यात्रियों के सामान की भी हुई जांच

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतार दिया गया और विमान की तलाशी भी ली गई। इसके बाद यात्रियों के सामान की भी अच्छे से जांच की गई। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

इंडिगो का आया बयान

इंडिगो के प्रवक्ता का भी इस पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि – ‘मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E762 में सुरक्षा को लेकर खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को उड़ान भरने देने की अनुमति से पहले जरुरी सुर्षा जांच में उनका पूरा साथ दिया। हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है जिससे उन्हें जलपान उपलब्ध करवाना और नियमित अपडेट करवाना भी शामिल है। हमेशा की तरह हमारे यात्री, पायलट और विमान की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *