Punjab News: सरेआम लड़की को सड़क पर घसीटता ले गया Activa सवार स्नेचर, देखें CCTV

Written by

in

लुधियाना: महानगर में आए दिन स्नैचिंग की वारदातें सामने आ रही है। वहीं मामला ताजा मामला नेहरू रोज गार्डन रोड से सामने आया है, जहां सरेआम एक्टिवा सवार स्नेचर लड़की का फोन छीनने के उसे कई मीटर दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की लड़की फोन पर बात करती हुई पैदल जा रही है। इस दौरान बिना मुंह देख एक्टिवा सवार स्नेचर आता है और लड़की के हाथ से फोन छीनने की कोशिश करता है। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए फोन नहीं छोड़ा। जिसके बाद एक्टिवा सवार के मीटर दूरी तक लड़की को घसीटता हुआ ले जाता है और कुछ दूरी पर लड़की से फोन छीन कर लुटेरा मौके से फरार हो जाता है। वहीं घटना पर लोग लड़की से फोन छीनता देखकर स्नेचर के पीछे भागते हैं लेकिन स्नेचर लड़की को सड़क पर गिरकर उससे फोन छीनकर मौके से फरार हो जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *