Jalandhar News: MM Hospital में दवाई लेने आए दंपति की एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला किशनपुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास से सामने आया है। जहां एम.एम. अस्पताल के बाहर से दंपति की एक्टिवा चोरी हो गई। जानकारी देते हुए बलजिंदर कुमार ने बताया कि मेरा बेटा योवेश अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर अस्पताल में दवाई लेने के लिए गया था।

जब दोनों अस्पताल के अंदर गए और कुछ देर बाद वापिस आए तो देखा कि उनकी एक्टिवा पीबी-08-बीएफ-2258 बाहर नहीं थी। मौके पर बेटे ने फोन कर पुलिस को बुलाया। अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी को चैक किया तो उसमें एक युवक उनकी एक्टिवा पर बैठा हुआ था।

उसी ने एक्टिवा चुरा ली जिसकी शिकायत थाना-8 में दर्ज करवा दी है। मौके पर पहुंच कर पुलिस मुलाजिमों ने बाकी के सीसीटीवी चैक किए। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही मामले को ट्रेस कर कर एक्टिवा चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *