Punjab News: SHO को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Written by

in

लुधियानाः जिले के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने महिलाओं की शिकायतों पर लापरवाही और अनावश्यक देरी के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए थाना टिब्बा के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद एसएचओ को पुलिस लाइंस भेज दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हाल ही में एक महिला डॉली पर उसके पति ने हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यह हमला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण हुआ।

घायल महिला ने थाना टिब्बा पहुंचकर एसएचओ जसपाल सिंह को अपनी शिकायत दी और तुरंत कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसएचओ ने मामले में लापरवाही बरतते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी की। सीपी शर्मा ने मीडिया बताया कि आज पीड़ित महिला ने उनसे संपर्क किया और अपनी शिकायत बताई। शिकायत सुनने के बाद उन्होंने तुरंत एसएचओ को निलंबित करने और उन्हें पुलिस लाइंस भेजने का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला का बयान तुरंत दर्ज किया जाए और एफआईआर दर्ज की जाए। सीपी शर्मा ने कहा कि एसआई जसपाल सिंह को एसएचओ के पद से हटाने के बाद टिब्बा थाने में नए एसएचओ की नियुक्ति कर दी गई है।

मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़िता को तुरंत न्याय दिलाया जाए। लुधियाना पुलिस हर हाल में लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी थाना प्रभारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएचओ को कानून के अनुसार समय पर शिकायतकर्ता को न्याय देना चाहिए। इस बीच, एसीपी ईस्ट सुमित सूद ने मीडिया से कहा कि उन्हें एसएचओ के निलंबन की जानकारी नहीं थी, लेकिन यह पता चला है कि टिब्बा थाने में नए एसएचओ की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने कहा, “मुझे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया है कि महिला को बुलाकर उसका बयान तुरंत दर्ज किया जाए और कानून के अनुसार उसे न्याय दिलाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *