आईईसी यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के नजदीक स्तिथ अटल शिक्षा नगर की आईईसी यूनिवर्सिटी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान गाया गया। इसके अलावा, विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें  राजेश दलाल,  विजय अग्रवाल और डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
आईईसी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि गणतंत्र दिवस पूरे भारत में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि यह दिन भारतवर्ष के ‘सम्पूर्ण स्वराज’ के लक्ष्य की सफल प्राप्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए अपने गणतंत्र की उपलब्धियों का जश्न मनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *