सीवर लाइन के मेन होल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: रामगढ़ कोट बिला के पास सीवर लाइन के मेन होल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा पतंग उड़ा रहा था और पीछे ध्यान नहीं दिया । जिसके चलते वह मेन होल में गिर गया।

बच्चे के गिरने की अवाज आने सुनकर राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। जिसके बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रामगढ़ कोट बिला निवासी दक्ष के रूप में हुई है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मेन होल के गिरने से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों के शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *