जिसके बाद बच्ची को चीज दिलवाकर आरोपी उसे दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने ने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर व्यक्ति की जमकर धुनाई की। दरअसल, लोगों का कहना है कि देर रात थाना टिब्बा के इलाका महाराणा प्रताप नगर में एक युवक ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में आरोपी 3 साल की बच्ची को उसके घर से यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे चीज दिलाने जा रहा है। बच्ची को दुकान से चीज दिलवाकर आरोपी उसे अपने किसी दोस्त के कमरे ले गया। जहां खाली कमरे में वह बच्ची का प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी कर रहा था तो तुरंत बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हो गए लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। शराब के नशे में आरोपी ने लोगों को भी गालियां दी जिस कारण लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। इलाके के लोगों ने मौके पर थाना टिब्बा की पुलिस को बुलाया जिन्होंने आरोपी को काबू किया और अपने साथ ले गए। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी।3 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकते करता व्यक्ति काबू, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो pic.twitter.com/TBhkzNgaVC
— Encounter India (@Encounter_India) October 2, 2025
Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकते करता व्यक्ति काबू, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के महाराणा प्रताप नगर में 3 साल की बच्ची को चीज दिलवाने का लालच देकर उसके साथ गंदी हरकत करते रहे व्यक्ति को इलाका निवासियों ने रंगे हाथ दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई की। लोगों द्वारा घटना को लेकर भारी हंगामा किया गया। इलाका निवासियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति बच्ची को चीज दिलवाने के बहाने उसे उसके घर से ले गया।
Leave a Reply