Jalandhar News : अज्ञात वाहनों की चपेट में आए 2 लोग, गंभीर घायल

जालंधर,ens : सड़क हादसे में 2 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने का मामला सामने आया है। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमों ने गत दिवस सड़क हादसे में गंभीर रूप से 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी देते हुए एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि होशियारपुर रोड कंगनीवाल के पास हुए हादसे में बुजुर्ग रोड के किनारे बेहोश पड़ा हुआ था।

उन्हें सूचना मिली कि वह ढिलवां फ्लाईओवर पर पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एएसआई ने बताया कि घायल व्यक्ति बोलने की हालत में नहीं था। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

दूसरे हादसे में जोहला से मंडेल के बीच कंगनीवाल के पास एक बुजुर्ग रोड के किनारे बेहोश पड़ा हुआ था और उसकी मोटरसाइकिल टूटी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। बुजुर्ग को काफी चोटें आई हुई थी। हादसे की सूचना थाना पतारा को दी गई। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि घायल बुजुर्ग की हालत अब ठीक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *