Jalandhar बंद की कॉल को लेकर बंद दिखी दुकानें, देखें Live

जालंधर, ENS: अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जालंधर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहेब के सविधान का अपमान करने के मामले में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से जालंधर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं आज सुबह से किशनपुरा चौक से दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद रखी हुई देखी गई।

दूसरी ओर शेखा बाजार सहित माई हीरां गेट में दुकानें बंद होने का असर देखने को मिला है। गौर हो जालंधर बंद की कॉल को लेकर सुबह से ही भगवान वाल्मीकि चौक, बाबा साहेब अंबेडकर चौक, श्री गुरु रविदास चौक सहित अन्य चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि जालंधर बंद की कॉल को लेकर सभी चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इस दौरान करीब 2500 मुलाजिमों को तैनात किया गया है ताकि ऐसे में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। हालांकि जालंधर बंद के दौरान मेडिकल और यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत अन्य इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहेंगी। सरकारी बसें, सरकारी दफ्तर-सेवा केंद्र चलेंगे। जालंधर में सबसे बड़ा प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि महाराज चौक (ज्योति चौक), डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) और श्री गुरु रविदास चौक पर होगा। साथ ही सभी स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *