Jalandhar News: हाईवे पर टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, लगा लम्बा जाम

रेस लगाने के चक्कर में 2 कारों में हुई टक्कर

जालंधरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जालंधर-पठानकोट हाईवे पर नूरपुर अड्डा, जिसे एक्सीडेंट प्रोन जोन का नाम भी दिया गया है, से सामने आया है। वहां पर टिप्पर चालक ने कार को टक्कर मार दी और कार 3 फीट गहरी सर्विस रोड पर गिरते-गिरते बची। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी तरफ शास्त्री मार्केट चौक के पास तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं और चौक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पहले हादसे में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पिछले 2 हफ्तों में 5 के करीब एक्सीडेंट हुए हैं, जिनमें दो लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। ये हादसे अवैध कटों पर हुए हैं। जहां पर ट्रैफिक लाइट नहीं है और न ही ब्लिंकर्स। रविवार को नूरपुर अड्डे पर जहां हादसा हुआ, वहां के आसपास के दुकानदारों ने कहा कि कार चालक धोगड़ी की तरफ मुड़ने लगा था। इस दौरान तेज रफ्तार आ रहे टिप्पर की ब्रेक बहुत ही मुश्किल से लगी। लेकिन उसके बावजूद भी कार से टक्कर हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर को मामूली चोटें लगीं। घटना के बाद वाहनों का लम्बा जाम लग गया। दूसरे हादसे में लोगों ने कहा कि दो कारें तेज गति से आ रही थीं और अचानक से चौक के बीच जा टकराईं। ऐसा लगता था कि दोनों गाड़ियों के ड्राइवर रेस लगा रहे थे, जिस कारण ये हादसा हुआ। ये हादसा रात के समय हुआ। इन दोनों हादसों में एक की लापरवाही ये है कि अवैध कट को बंद नहीं किया जा रहा है और दूसरा रेस लगाने के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में डाल दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *