Punjab News: रेहड़ी संचालक ने लगाए निहंग बाणे में आए व्यक्तिों पर मारपीट और अवैध वसूली के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः थाना मोती नगर की फौजी कालोनी में बीती रात करीब 10 बजे निहंग बाणे में 7 से 8 व्यक्तिों की ओर से रेहड़ी-फड़ी वालों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। चंदा न देने पर आरोपियों की ओर से रेहड़ी चालकों से मारपीट और गाली-गलौच भी की गई है। एक चप्पल बेचने वाले से दाम को लेकर उन लोगों ने झड़प की जिसके बाद मामला और अधिक बढ़ गया। गाली-गलोच करने वालों का जब लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों ने तलवारें चलानी शुरू कर दी। घायलों की पहचान रामकृपाल, गणेश राम और लाला के रूप में हुई है। जानकारी देते सब्जी मंडी गणेश राम ने कहा कि कार से कुछ निहंग आए थे। वह लोग जगह-जगह लंगर के नाम से चंदा मांग रहे थे। चंदा मांगने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कई जगह उन लोगों ने सब्जी मंडी में लड़ाई भी की। लोगोंं ने मेरे बेटे से कहा कि चंदा दो। फिर उनके एक साथी ने कहा कि चप्पल कितने की दोगे। बेटे ने कहा कि चप्पल 100 रुपए की है। उस व्यक्ति ने कहा कि 80 रुपए की लगा लो। जब मेरे बेटे ने कहा कि अंकल आप 80 रुपए की ले लो तो उसने कहा कि 60 रुपए देने है। बेटे ने मना कर दिया। तभी उस व्यक्ति ने बहाना बनाया कि मेरे हाथ से इस लड़के ने चप्पल छीनी है। मार्केट में जब शोर मचा तो उन लोगों ने गालियां देनी शुरू कर दी। तभी आरोपियों में से कुछ लोगों ने तलवार निकल कर चलानी शुरू की और प्रवासियों को गलत शब्द बोले। लोगों ने उन निहंगों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उनके कुछ साथी भाग गए जबकि दो लोगों पकड़ लिया। रेहड़ी फड्ड्‌डी वालों ने पुलिस को सूचित किया। करीब आधे घंटे के बाद जब पुलिस आई को मामला शांत करवाया। घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल नगिंदर ने कहा कि निहंगों ने मेरी बाजू पर तलवार मारी है। मेरे करीब 6 टांके लगे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *