Jalandhar News: Link Road पर पैदल जा रही महिला से Bike सवार लुटेरे Mobile व नकदी लेकर फरार

जालंधरः शहर में छीना झपटी की वारदातें बढ़ती जा रही है। नकोदर रोड के साथ लगते लिंक रोड पर बाइक सवार झपटमार महिला का मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने थाना नंबर चार की पुलिस को शिकायत दी है।

बस्ती शेख सुरिंदर कौर ने बताया कि सुबह डीएमसी अस्पताल की बैकसाइड पर घर में खाना बनाने का काम करती है। शनिवार को काम से लौट रही थी। उसे 8,000 रुपये सैलरी मिली थी। पैसे उसने मोबाइल में रखे थे और पैदल घर लौट रही थी। लिंक रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेजी से आए। कुछ समझ पाती एक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल थाना चार की पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। पीड़ित महिला ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर उनके पैसे और मोबाइल सुरक्षित लौटाने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *