Punjab News: 2 गुटों में मारपीट के बाद बढ़ा तनाव, व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर थाने का किया घेराव, देखें वीडियो

Written by

in

वाल्मीकि भाइचारे ने की सड़क जाम

अमृतसरः जिले के भीलोवाल गांव में बीती रात 2 गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। वहीं घटना के बाद अब गुरु वाल्मीकि एकता धर्म समाज के मुख्य सेवक बूटा सिंह और पवन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के पंजाब अध्यक्ष सरवन सिंह गब्बर के नेतृत्व में लोपोके थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दी। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुरलाल सिंह को पूरी तरह से अवैध तरीके से हिरासत में लिया है और उसकी पिटाई की, जबकि उनका इस मारपीट से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि गुरलाल सिंह को थाने में बेवजह परेशान किया गया और उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया। सरपंच जसपाल सिंह, नरिंदर सिंह नैना और अंग्रेज सिंह समेत अन्य नेताओं ने बताया कि जब गुरलाल सिंह का भाई गुरमेज सिंह उसे छुड़ाने थाने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसकी पगड़ी भी उतार दी। इस अपमानजनक कृत्य के विरोध में ग्रामीणों ने घेराव किया और पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उधर, लोपोके थाने की पुलिस ने बताया कि वे झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। वहां गुरलाल सिंह ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी फाड़ी गई और पगड़ी उतार दी। इसलिए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जो भी आरोपी है उसी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *