X प्लेटफॉर्म पर रिएक्शन देने के कारण ट्रोल हुए Elon Musk, यूजर्स ने लगा दी फटकार

Written by

in

नई दिल्ली: टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। उन्होंने एक्स पर एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी है जिसके बाद यूजर उन्हें ट्रोल करने लग गए हैं। यह पोस्ट Stefan Molyneux नाम के यूजर ने शेयर की थी। इस पोस्ट में उसने भारत में ब्रिटिश उपनिवेश शासन को लेकर एक विवादित टिप्पणी दी थी। पोस्ट में लिखा था कि – ‘यदि भारतीय इग्लैंड जाकर अंग्रेज बन जाते हैं तो अंग्रेज भारत आकर भारतीय क्यों नहीं बने’। इस तर्क के साथ यह भी कहा गया कि अंग्रेजों ने भारत पर शासन नहीं किया। इस पोस्ट को 2.26 करोड़ बार लोगों ने देखा और मस्क ने जब इस पर प्रतिक्रिया दी तो यह तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय यूजर्स हुए नाराज

एलन मस्क की इस प्रतिक्रिया के बाद भारतीय यूजर्स ने उनकी सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी है। कई यूजर्स का कहना है कि मस्क ने इतिहास का संदर्भ देते हुए समझाया है कि उपनिवेशवाद और आव्रजन एक जैसे नहीं है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि – उपनिवेशवाद नस्लवादी सोच से जुड़ा हुआ था, जबकि आव्रजन कानूनी और स्वैच्छिक प्रक्रिया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ब्रिटिशों ने भारत में शासन किया संसाधन लूटे और लोगों को शोषित किया है। यह स्थिति ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों से बिल्कुल ही अलग है।

गलत तरीके से दिखाया जा रहा इतिहास

कुछ लोगों का कहना है कि मस्क की प्रतिक्रिया इतिहास की गलत व्याख्या है। एक यूजर ने पूछा कि अगर अंग्रेज भारत आने पर भारतीय बन गए थे तो भारत के लिए कानून कौन बना रहा था। भारत में मौजूद अंग्रेज या इंग्लैंड की संसद? कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि – मस्क का प्लेटफॉर्म एक्स भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली सामग्री को बढ़ावा दे रहा है।

पहले भी विवादों में रहे हैं एलन मस्क

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब एलन मस्क किसी तरह के विवाद में फंसते हुए दिखे हैं। इससे पहले भी वो यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी राजनीति और सेंसरशिप जैसे मुद्दों पर दिए गए अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। मस्क अक्सर खुद की अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थक कते हैं परतु उनके कई ऐसे ट्वीट भी हैं जो राजनीतिक विवादों का कारण बनते हैं।

इस वजह से बढ़ा विवाद

भारत में यह विवाद इस वजह से बढ़ा है क्योंकि ब्रिटिश उपनिवेशवाद का इतिहास यहां के लोगों के लिए भावनात्मक विषय है। ब्रिटिश शासन ने करीबन 200 सालों तक भारत पर राजनीतिक और आर्थिक नियंत्रण बनाए रखा था इसके कारण देश को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *