नदी पर Picnic मनाने आए दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 1 युवती सहित 3 की मौत

Written by

in

जांजगीर-चांपाः जिले की हसदेव नदी में 5 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। शनिवार शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। रविवार सुबह से फिर से तलाश की जा रही है।

ये हुए लापता।
ये हुए लापता।

जानकारी मुताबिक, शनिवार को करीब 5-6 बजे 3 युवक और 2 युवतियां देवरी गांव पिकनिक स्पॉट पर आए थे। शाम करीब 6 बजे के आसपास पांचों लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान हल्का अंधेरा होने की वजह से युवक-युवतियों को गहराई का अंदाजा नहीं हो सका और वह ज्यादा गहराई की ओर चले गए। इस दौरान युवक-युवती नदी की तेज बहाव में बहने और गहराई में डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे ही डूबते देखा तुरंत छलांग लगाई और बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोग सिर्फ एक युवती और एक युवक को ही बचा पाए, जबकि 2 युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए।

इस दौरान स्थिति बिगड़ते ही स्थानीय लोगों ने पंतोरा चौकी पुलिस को फौरन सूचना दी। पुलिस के पहुंचते तक अंधेरा ज्यादा हो गया। गोताखोरों की टीम पानी में उतरी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस और SDRF की टीम लगातार तलाश करती रही। शनिवार शाम को अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था।

एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि लापता लोगों में बिलासपुर के 2 युवक और एक युवती शामिल हैं, जिनकी पहचान स्वर्णरेखा ठाकुर निवासी बिलासपुर, अंकुर ठाकुर निवासी बिलासपुर और अशीश बोई के रूप में हुई है। जबकि बचाए गए लोगों में एक जांजगीर-चांपा जिले का युवक और बिलासपुर की रहने वाली एक युवती शामिल है। 2-3 दिनों से हो रही बारिश से हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कुदारी बैराज के भी 3 गेट खुले हुए हैं। नदी किनारे गांवों के सरपंचों को भी जानकारी दी गई थी। वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *