Stock Market की शुरुआत Positive, हरे निशान पर Sensex और Nifty

Written by

in

बिनजेसः शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 67.62 अंकों (0.08%) की तेजी के साथ 81,274.79 अंकों पर खुला। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 22.30 अंकों (0.09%) की बढ़त लेकर 24,916.55 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार में रिकवरी देखने को मिली थी। बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स ने 780.71 अंक (0.97 प्रतिशत) और एनएसई निफ्टी 50 ने 239.55 अंकों (0.97 प्रतिशत) की तेजी के साथ कारोबार बंद किया था।

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 25 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 24 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में तेजी
इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर 0.64 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.57 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, एसबीआई 0.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.11 प्रतिशत, ट्रेंट 0.09 प्रतिशत, इंफोसिस 0.09 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.03 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। आज मारुति सुजुकी के शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया।

वहीं दूसरी ओर सनफार्मा के शेयरों ने 0.81 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, आईटीसी 0.33 प्रतिशत, टाइटन 0.30 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.24 प्रतिशत, एलएंडटी 0.18 प्रतिशत, बीईएल 0.16 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.09 प्रतिशत और टीसीएस के शेयरों ने 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *