Flipkart से यूजर ने ऑर्डर किया Iphone 16, बॉक्स खोला तो हुआ हैरान

Written by

in

टेक्नोलॉजी: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज (Flipkart Big Billions Days) सेल अभी हाल ही में खत्म हुई है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि उन्होंने कस्टमर्स को कई शानदार डील्स और ऑफर दिए हैं परंतु एक शख्स ने ऐसा हैरानी वाला खुलासा किया है जिसके बाद शायद लोग ऑनलाइन फोन खरीदने से पहले कई बार सोचे। शख्स ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से Iphone 16 खरीदा था पर जब बॉक्स खोला तो वो खुद भी हैरान हो गया।

Iphone 16 की जगह निकला स्मार्टफोन

शख्स ने एक्स पर @bharaths028 नाम के अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शख्स ने लिखा कि उसने सेल के दौरान आईफोन 16 ऑर्डर किया। इसके बाद जब उसने डिलिवरी बॉय से बॉक्स ओपन करवाया तो वो हैरान हो गया। इससे जुड़ा वीडियो भी उसने एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईफोन 16 की डिलिवरी होनी थी और जब बॉक्स खोला तो वह हैरान हो गए। वीडियो में दिखाया गया है कि फ्लिपकार्ट डिलिवरी बॉक्स खोलने के बाद उसके अंदर से सैमसंग का स्मार्टफोन निकला।

फ्लिपकार्ट ने मांगी माफी

इस पोस्ट पर फ्लिपकार्ट ने रिप्लाई भी दिया है। कंपनी ने यूजर से माफी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने यूजर से उसकी डिटेल्स भी मांगी है ताकि वह इस समस्या को सुलझा सकें हालांकि ये समस्या सुलझी या नहीं अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बंपर सेल में मिला आईफोन पर ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल के दौरान आईफोन पर बंपर ऑफर का ऐलान किया गया था। इस सेल के दौरान आईफोन 60 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा था। बीते साल इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये थी। इस सेल के दौरान आईफोन 15 और आईफोन 14 भी सस्ते में बेचे जा रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *