Punjab News: घर में सेहत विभाग की रेड, 40 किलो नकली देसी घी बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः देश भर में त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। वहीं पंजाब में त्यौहारी सीजन में मिठाईयों में मिलावटी को लेकर सेहत विभाग भी सतर्क हो गया है। इसी के चलते आज स्वास्थ्य विभाग ने 40 किलो नकली देसी घी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम नगर में एक घर में नकली देसी घी बना रहे पति-पत्नी पर गुप्त सूचना के आधार पर सेहत विभाग ने रेड करके 40 किलो नकली घी, सूखा पाउडर मिल्क और क्रीम बरामद की है। जिसके बाद सेहत विभाग की ओर से मौके पर पुलिस बुलाकर कार्रवाई भी की गई।

इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे लुधियाना के सिविल सर्जन ने जानकारी को साझा किया है। बताया जा रहा है कि त्योहारों के मद्देनजर ये घी व अन्य सामान शहर में सप्लाई होना था। हैरानी की बात यह है कि जिस घर में आज स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी की है, इसी घर में साल 2017 में भी छापामारी हुई थी। यही नहीं, साल 2020 में भी दबिश के बाद अधिकारियों ने नकली सामान जब्त किया था।

अब पांच साल बाद 2025 में छापामारी हुई और विभाग को फिर से नकली घी मिला है। आरोपी को पुलिस ने 2023 में ही भगोड़ा करार दिया था, जिसके चलते आज आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सिविल सर्जनरमनदीप आलूवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर घर में छापेमारी की गई जिसमें 40 किलो नकली देसी घी बरामद हुआ और 10 किलो सूखा दूध और क्रीम भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि इस परिवार पर नकली देसी घी बनाने के कई मामले पहले भी दर्ज हैं। इतना ही नहीं, एक मामले में पति-पत्नी दोनों पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

बेशक, वह तो फरार हो गया, लेकिन पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। और उचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने और कम दामों के लालच में नकली देसी घी या पनीर न खरीदने की अपील की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जाँच की जा रही है। और 40 किलो नकली देसी घी बरामद किया गया है। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया है, जबकि पत्नी को हिरासत में लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *