अंशुला कपूर की सगाई में इमोशनल हुए Boney Kapoor, बेटी संग किया खूब डांस

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। शनिवार को अंशुला ने अपने सगाई के फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थी। इस इंटीमेट फंक्शन में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अंशुला ने अपने इस खास दिन पर मां मोना की तस्वीर भी एक कुर्सी पर रखी हुई थी। वहीं अंशुला कपूर के सगाई फंक्शन पर मां के सारे फर्ज महीप कपूर निभाती दिखी थी।

मां की रस्में निभाती दिखी महीप कपूर

बोनी कपूर के सबसे छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अंशुला की सगाई से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में वह अंशुला संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर बेहद खास है। वीडियो में महीप अंशुला और रोहन के साथ तेल मढ़ा की रस्म निभाती हुई दिखी। यह रस्म वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के परिवार की बड़ी उम्र की महिलाओं के द्वारा निभाई जाती है। जिसमें मां, दादी, मौसी और ननदें शामिल होती है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें कई लोगों ने महीप की तारीफ की है। फैंस का कहना है कि अंशुला की मां मोना शौरी कपूर की जगह उन्होंने मां का फर्ज निभाया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

 इमोशनल हुए बोनी कपूर

बेटी अंशुला कपूर की सगाई में बोनी कपूर भी काफी इमोशनल नजर आए। इस दौरान उनकी आंखे भर गई। अंशुला ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की हैं। एक वीडियो में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला को देखते हुए भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो अंशुला को गले से लगा लेते हैं। इस प्यारी वीडियो के साथ अंशुला ने बहुत इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘पापा बोनी कपूर के साथ मेरा पहला डांस। उनके द्वारा घुमाए जाने से मुझे फिर से एक छोटी बच्ची जैसा महसूस हुआ। यकीनन उस रात की मेरी सबसे पसंदीदा यादों में से एक लव यू पापा’।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

सगाई में शामिल हुआ पूरा परिवार

अंशुला और रोहन की सगाई में परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हुए। अनिल कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर के साथ-साथ उनके दोस्त भी शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो अंशुला और रोहन इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है हालांकि इसको लेकर कपूर परिवार ने कुछ ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *