Punjab News: सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Written by

in

समराला: चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही पंजाब रोडवेज की सवारियों से भरी बस आज सुबह अचानक पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बस में 40 यात्री सवार थे। बस के हादसे का शिकार होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पलटी हुई बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰਾਹ ’ਤੇ ਬੱਸ ਹਾਦਸਾ, 2 ਸਵਾਰੀਆਂ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

इस हादसे में दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें और खरोंचें आईं, लेकिन सभी की जान बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद बस स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलते समय बस का पट्टा (रॉड बेल्ट) टूट गया, जिससे बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई।

जैसे ही बस मुख्य हाईवे से समराला शहर में दाखिल हो रही थी, तभी यह हादसा हुआ। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल दोनों यात्रियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *