Jalandhar STF ने 2.146 किलो हेरोइन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब भर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले के तारांवाला पुल के पास जालंधर एसटीएफ की टीम ने नशे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 146 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने पर की गई, जिसके बाद जालंधर एसटीएफ की टीम ने शहर के बाहरी इलाके में नाकाबंदी की। जैसे ही एक संदिग्ध युवक मकबूलपुरा इलाके से जा रहा था, टीम ने उसे रोककर तलाशी ली।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ – ਤਾਰਾ ਵਾਲਾ ਪੁਲ ਨੇੜੇ ਐਸ.ਟੀ.ਐੱਫ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, 2 ਕਿਲੋ 146 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ, ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

युवक से ली गई तालाशी के दौरान कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान मकबूलपुरा निवासी के रूप में हुई है। एसटीएफ अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि युवक किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हेरोइन कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ भेजा जाना था।

एसटीएफ ने नशा तस्करी के मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह मुहिम और तेज की जाएगी, ताकि इस जाल को पूरी तरह तोड़ा जा सके। आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *