दूसरी बार Parents बनने वाले हैं Bharti-Harsh, स्पेशल अंदाज में कपल ने Announce की प्रेग्नेंसी

Written by

in

मनोरंजन: कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। भारती सिंह ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उनकी सालों की मांगी दुआ पूरी होने वाली हैं। पति हर्ष के साथ तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दी है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हर्ष और भारती एक साथ दिख रहे हैं।

भारती सिंह ने दिखाया बेबी बंप

इस तस्वीर में भारती अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कपल ने कैप्शन दिया है कि हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के बाद फैंस दोनों कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

बड़ा भाई बनेगा लक्ष्य

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष्य लिंबाचिया ने भी बड़े भाई बनने की एक्साइटमेंट जाहिर की है। लक्ष्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो लाल कलर की टी-शर्ट में दिख रहे है। इस टी शर्ट पर लिखा है कि – ‘मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं’। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि – ‘अब मुझसे छोटा भी कोई आ रहा है’।

बेटी चाहती हैं भारती

भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था हालांकि इस दौरान उन्होंने सोचा था कि उन्हें बेटा होगा। करीना कपूर के शो वॉट वुमेन वॉन्ट में एक बातचीत के दौरान भारती ने यह कहा था कि – ‘वो बेटी चाहती हैं’। बीते महीने गणेश चतुर्थी के मौके पर भारती और हर्ष ने अपने व्लॉग में भी यह कहा था कि वो एक स्पेशल अर्जी लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1001 लड्डुओं के साथ बड़ा मोदक बनाया था। सास और अपने बेटे के साथ गणपति की आरती करते हुए भारती ने बप्पा से कहा था कि वो एक बेटी चाहती हैं।

फैंस ने जमकर दी बधाईयां

इस समय भारती अपने परिवार के साथ स्विटजरलैंड में समय बीता रही हैं। जहां हर्ष-भारती ने गुड न्यूज सुनाते हुए एक व्लॉग भी बनाया है। इस व्लॉग का नाम उन्होंने गोला बड़ा भाई बनने वाला है रखा है। भारती की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। परिणीति ने लिखा कि – ‘बधाई हो माय गर्ल’। बता दें कि परिणीति भी इस समय प्रेग्नेंट हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *