आसमान में आग का गोला बना Helicopter, Highway पर गिरने से कई घायल, देखें वीडियो

Written by

in

सैक्रामेंटो: अमेरिका के कैलिफोर्निया में हाईवे पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सनसनी फैल गई। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हुआ। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हवा में उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसमान में आग का गोला बनने के बाद हेलीकॉप्टर हाईवे पर जा गिरा।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर से धुआं उठता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास कई वाहन रुके हुए हैं और लोग मदद के लिए दौड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर बच्चों के अस्पताल से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राजमार्ग पर क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में हेलीकॉप्टर को हाईवे के पास अनियंत्रित होकर घूमते और फिर नीचे गिरते देखा जा सकता है। उस समय आसपास कई कारें और अन्य वाहन मौजूद थे।

हादसे के बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर के क्षतिग्रस्त हिस्से और हादसे का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कैलिफोर्निया में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस मुहैया करवाता था। हेलीकॉप्टर ने पास के ही एक अस्पताल से उड़ान भरी थी। वहीं, हेलिकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ? यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सैक्रामेंटो की मेयर केविन के अनुसार, “नेशनल हाईवे 50 पर हेलीकॉप्टर गिरा था। यह बेहद भयानक घटना थी।” घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *