पावन पर्व करवाचौथ सखी सम्मेलन होटल कर्णराज में, महिलाओं में उत्साह

Written by

in

मेंहदी उत्सव के साथ डीजे की धुन पर थिरकेगी महिलाए,भोजन की विशेष व्यवस्था ऊना/सुशील पंडित: पावन पर्व करवा चौथ के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा करवा चौथ सखी सम्मेलन का आयोजन आज (बुधवार) को होटल कर्णराज में किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रातः 9 बजे से पार्टी कार्यालय, होटल करण राज बंगाणा में आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यतिथि कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो की धर्म पत्नि सलोचना देवी होंगे। सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी और करवा चौथ के पर्व को पारंपरिक और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा। महिला मोर्चा ने इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना और भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ को सामूहिक रूप से मनाना है। इस दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और पारंपरिक परिधानों की झलक देखने को मिलेगी। सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी और एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं देंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता दविंद्र भुट्टो ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान ही ऐसे त्यौहार हैं, जो परिवार और समाज को जोड़ते हैं। महिला मोर्चा की टीम को उन्होंने इस पहल के लिए बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।भाजपा महिला मोर्चा ने कुटलैहड़ क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर करवा चौथ के पर्व को उल्लासपूर्वक मनाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *