Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब पहुंचा जनसैलाब, देखें Live

Written by

in

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धालुओं द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हजारों की तदाद में लोग सुबह से ही दरबार साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं एक दिन पहले ही सचखंड श्री दरबार साहिब से आलोकिक नगर कीर्तन सजाया गया था जो शहर के अलग अलग हिस्सों से अकाल तख्त साहिब पहुंचा था। नगर कीर्तन का भी कई लोगों ने फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया था। अब लोग अपनी श्रद्धा का प्रगटावा करने के लिए दरबार साहिब पहुंचे हैं।

वहीं दरबार साहिब पहुंचे लोगों ने बताया कि वह बहुत ही खुशकिस्मत हैं कि वह यहां दरबार साहिब के आलोकिक दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। वहीं बाहर भी लोग लंगर की व्यवस्था कर रहे हैं। दरबार साहिब की कमेटी ने भी श्रद्धालुओं के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की हुई है। लोग देश विदेश से यहां पहुंचे हैं और दरबार साहिब के दर्शन कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *