सरकारी कॉलेज ऊना में एन.सी.सी. कैडेट्स की रैंक प्रदान समारोह आयोजित

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: सरकारी कॉलेज ऊना में आज एन.सी.सी. कैडेट्स की रैंक प्रदान समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह समारोह 6 हिमाचल (आई) कम्पनी एन.सी.सी. ऊना के अंतर्गत एन.सी.सी. कैडेट्स को उनकी अनुशासन, समर्पण और एन.सी.सी. भावना के आधार पर सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान की गईं —

सीनियर अंडर ऑफिसर: नितिन ठाकुर,

अंडर ऑफिसर: अनामिका वासुदेव,

सार्जेंट: पलक भारद्वाज, मोहित कुमार, कामिनी शर्मा,

कॉरपोरल: अभिषेक, गरिमा कंवर, साक्षी रानी,

लांस कॉरपोरल: कार्तिक भारद्वाज, अभिनय शर्मा, शिवांग ठाकुर।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह, ऑफिसर कमांडिंग 6 एच.पी. (आई) कम्पनी एन.सी.सी. ऊना तथा डॉ. मीता शर्मा, प्राचार्य, सरकारी कॉलेज ऊना, रहीं।

लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि एन.सी.सी. केवल एक प्रशिक्षण नहीं बल्कि एक जीवन शैली है, जो युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना का संचार करती है। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में समर्पण, सत्यनिष्ठा और देशभक्ति को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने अपने उद्बोधन में रैंक प्राप्त कैडेट्स को बधाई दी और कहा कि कॉलेज के एन.सी.सी. विंग ने सदैव अनुशासन और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उन्होंने कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति की प्रशंसा की।

एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर कैप्टन अश्विनी कुमार ने सभी रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स देश के भविष्य के सशक्त नागरिक हैं, जो समाज में अनुशासन और नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हैंI

इस अवसर पर प्रो. पुनीत कंवर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. मदन, एवं हवलदार कुलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन एन.सी.सी. गीत के साथ हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *