Punjab News: बिजली लाइन टूटने से ठेलेवाले की मौत, दो घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

Written by

in

लुधियाना: बहादुरके रोड पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब बिजली की मुख्य लाइन टूटकर नीचे गिर गई और उसी दौरान सड़क किनारे भेलपुरी की रेहड़ी लगाने वाले युवक सुभाष जिसकी 40 वर्ष की उम्र है की मौत करंट लगने से हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई लेकिन दो घंटे तक किसी ने शव को उठाने की ज़हमत नहीं उठाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा शाम करीब 6:50 बजे हुआ। अचानक ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन टूटकर नीचे गिरी और उस वक्त वहीं पास में रेहड़ी लगाए बैठे सुभाष इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती, तो सुभाष की जान बच सकती थी। लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों की घोर लापरवाही को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

एक और व्यक्ति भी करंट की चपेट में आया, जिसे लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ गए। सुभाष हजूरी बाग इलाके का रहने वाला था और अपने परिवार का पेट भरने के लिए रोज़ बहादुरके रोड पर भेलपुरी की रेहड़ी लगाता था। उसके पांच छोटे बच्चे हैं जिनका भविष्य अब अंधेरे में डूब गया है। मोहल्ले में शोक की लहर है

लोगों ने बताया कि हादसे के करीब दो घंटे बाद जाकर बिजली विभाग ने लाइन बंद की। तब तक सुभाष का शव वहीं पड़ा तड़पता रहा। गुस्से से भरे स्थानीय निवासियों ने कहा कि अगर विभाग के लोग तुरंत कार्रवाई करते तो एक बेकसूर की जान न जाती । पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *