रिश्तेदार के घर जा रहे 2 युवकों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, दर्दनाक मौत

Written by

in

कोरियाः जिले के नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। दोनों युवक अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बिशुनपुर का रहने वाला बाइक सवार वीरेंद्र राजवाड़े (22) अपने रिश्तेदार युवक बसदेयी, सूरजपुर निवासी नरेश राजवाड़े (21) के साथ बाइक से बैकुंठपुर की ओर से वापस बिशुनपुर जा रहे थे। रात करीब 12.30 बजे नेशनल हाईवे 43 में उनकी बाइक तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं और दोनों बेहोश हो गए।

घटना की सूचना पर चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार में सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट के कारण युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रक को नहीं देख सके और तेज रफ्तार में ट्रक के साइड से जा टकराए। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत युवक बीरेंद्र राजवाड़े का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर ही है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *