2 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, आधे घंटे में पूरी तरह जलकर राख

Written by

in

मंडीः जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आग लगने से 2 मंजिला मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। यह आग ग्राम पंचायत जुफर कोट के कटगाड़ गांव में बीती रात 1 बजे लगी। इसमें तुलसी राम के 7 कमरों का मकान आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गणीमत यह रही कि कोई जानि नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी मुताबिक, हिमाचल के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में 2 मंजिला मकान को आग लग गई। आग लगने के दौरान परिवार के सभी सदस्य निचली मंजिल में सो रहे थे और ऊपर वाली मंजिल में आग भड़क गई। परिवार के सदस्य और ग्रामीणों को आग पता चला तो सभी को पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया। इससे जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास जरूर किया। मगर लकड़ी के मकान की वजह से आग तेजी से फैली और आधे घंटे में जलकर राख हो गया। गांव तक सड़क सुविधा न होने की वजह से दमकल वाहन नहीं पहुंच पाए।

आग से घर के अंदर रखा सारा सामान, जिसमें फर्नीचर, कपड़े, अनाज, कीमती दस्तावेज और नगदी सब जल गया। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार तुलसी राम को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *