Punjab News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाते 2 आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। देहात पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल (.30 बोर), 10 जिंदा राउंड, एक मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह उर्फ हप्पा पुत्र कनवलजीत सिंह और जसनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, दोनों निवासी गांव दाऊके के रूप में हुई है। डीएसपी (डी) गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों व अन्य अवैध सामग्री की सप्लाई का काम करते हैं।

जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने एक इंटेलिजेंस-लीड ऑपरेशन के तहत दोनों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *