Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़े चेन लुटने वाले 2 आरोपी, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-8 पंचकूला में सैर कर रही एक महिला की दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छील ली है और फरार हो गए हैं।

इस बारे में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में मामला दर्ज कर लिया गया था। घटना के बाद महिला ने 23 सितंबर को पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और जांच अधिकारी सुनील की अगुवाई में टीम ने जांच शुरु कर दी। टीम ने सीसीटीवी और गुप्त सूचना के आधार पर 8 अक्टूबर को सेक्टर-14 पंचकूला से दो आरोपियों को काबू किया।

इन आरोपियों की पहचान अमित रावल पुत्र बिरेन्द्र रावल निवासी सेक्टर-28 पंचकूला हाल निवासी ढकौली पंजाब उम्र 28 साल और देवेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र स्व लालता प्रसाद सिंह निवासी गांव जमालपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रविन्द्र एन्क्लेव बलटाना जिला मोहाली पंजाब के तौर पर हुई है। एसीपी क्राइम ने बताया कि जब हमारी टीम के द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपियों ने सेक्टर-6, सेक्टर-8 और सेक्टर-11 में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी जाली नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार नंबर प्लेट बदलते रहते थे। पुलिस की ओर से नकली नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लिया गया है।

रिमांड के दौरान पुलिस इनसे अन्य वारदातों के बारे में पता लगाएगी। वहीं चोरी की गई सोने की चेन को दोनों ने आपस में बांट लिया था। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज मुकेश सैनी सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पंचकूला पुलिस की सतकर्ता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहर है। सीसीटीवी फुटेज और त्वरित कार्रवाई के अंतर्गत दो शातिर अपराधियों को काबू में करना पुलिस की टीम, भावना और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *