Flyover पर हुआ हादसा, ट्रक में घुसी XUV, महिला सहित 3 की मौत

Written by

in

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के 152D फ्लाईओवर पर सुबह दर्दनाक हादसे में महिला सहित 3 की मौत हो गई। दरअसल, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। सड़क हादसे में मरे व्यक्ति अपने रिश्तेदार की डेड बॉडी एम्बुलेंस में लेकर आ रहे थे। एम्बुलेंस के आगे चार लोग XUV में सवार थे। 152D पर सुबह जब गाड़ी पहुंची तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिसमें पीछे से गाड़ी की टक्कर हुई और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय किरत पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव भागखेड़ा जिला जींद, 61 वर्षीय कृष्णा पत्नी रामधन गांव भागखेड़ा जिला जींद और 27 वर्षीय गांव सचिन पुत्र दलबीर निवासी गांव जागसी जिला सोनीपत के रूप में हुई। सभी गाड़ी में अपने रिश्तेदार की डेड बॉडी लेने जयपुर गए थे।

इसके बाद डेड बॉडी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया, जबकि घायल का इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *