Punjab News: प्रियंका गांधी से नवजोत सिद्धू ने की मुलाकात, कांग्रेस में हुई हलचल

Written by

in

चंडीगढ़ः पूर्व क्रिकेटर व पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। वहीं नवजोत सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस की सियासत में हलचल तेज हो गई है। हालांकि 2027 के विधानसभा चुनावों में नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारी का दावा किया है। इस दौरान अचानक सिद्धू का दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात करने से कांग्रेस की सियासत में हलचल तेज कर गया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਦਿੱਲੀ ਵਿਚ ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ ਗਾਂਧੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ!

सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ और संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए बस उनके और भाई के प्रति आभारी हूं। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। वह फील्ड में भी एक्टिव होकर लोगों से मुलाकात करने लगी हैं।

प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान सिद्धू पर तंज कसा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू कितनी बार राजनीति में आएंगे, कितनी बार छोड़ गए। ना मैं प्रियंका गांधी की अपॉइंटमेंट लाकर देता हूं, ना मुझे पूछ कर मिलते हैं। कभी कहते हैं शोज में जाना है, कभी पंजाब के एजेंडे की फाइल से धूल हटाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को ऑल द बेस्ट।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *