Jalandhar News: घर और दुकान से 10 तोले सोना व एक्टिवा लेकर चोर हुए फरार

जालंधर, ENS: गोराया में लगातार चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। चोर लगातार दूसरे दिन मकान-दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। शुक्रवार को चोर एक मकान में घुसकर 10 तोले सोना, नई एक्टिवा और नगदी लेकर फरार हो गए। मकान मालिक परमजीत ने बताया कि बीती रात वह परिवार के साथ घर पर थे।

चोर कब आए, उन्हें पता ही नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि रात के अंधेरे में चोर अंदर आए और अलमारी से गहने और नगदी ले गए। जाते हुए वह बरामदे में खड़ी एक्टिवा भी ले गए। इसके बाद चोरों ने एक करियाना दुकान पर दावा बोला और 12 हजार रुपए नगद और 70 हजार का सामान ले गए।

दुकान मालिक संजीव ने बताया कि उन्होंने सारा सामान तहखाने में रखा हुआ था। गल्ले में भी कुछ पैसे भी थे। जो चोरी हो गए। वह जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। शटर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बढ़ती चोरियों पर चिंता जताई। साथ ही प्रशासन से चोरों को पकड़ने के अलावा इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं, मौके पर पहुंची गोराया पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *