Punjab News: नशे में झूमती युवती की वीडियो वायरल, इलाके के लोग परेशान

Written by

in

लुधियानाः जिले में बस स्टैंड के बाहर नशे में झूमती युवतियों की वीडियो अक्सर सामने आती रही है। लोगों के आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ दिन छुटपुट कार्रवाई की जाती है, उसके बाद फिर से हालात वही हो जाते है। बस स्टैंड के बाहर रात को जहां जिस्मफरोशी का काम धड़ल्ले से चलता है। वहीं अब नशे में धुत्त युवतियां भी सड़क पर झूमती नजर आती है। कई बार तो यह युवतियां राहगीरों के साथ लूटपाट तक कर देती है। ताजा मामला अब बस स्टैंड के सामने बने होटलों के बाहर का है। काले रंग की टी-शर्ट में 23 से 24 वर्षीय युवती नशे से धुत्त झूमती हुई मिली। इस युवती की लोगों ने वीडियो भी बनाई। युवती की हालत इस तरह से थी कि वह खुद को संभाल ही नहीं पा रही थी। नशे की डोज के कारण उसका हाल यह था कि उसका मुंह खुला हुआ था और वह खुद झूम रही थी। आस-पास खड़े लोगों से जब युवती के बारे पूछा तो उनका कहना था कि हम इनके बारे में कुछ नहीं कह सकते। एक ऑटो ड्राइवर ने कहा कि मैंने तो 200 रुपए दिहाड़ी यहां कमानी है इस कारण मैं कुछ नहीं कह सकता। इनके साथियों के पास धारदार दातर होते है। ये लोग कब अटैक कर दे कुछ पता नहीं। इनसे पंगा लेना मौत को बुलावा है। नाम न छापने की शर्त पर दुकानदारों ने कहा कि रात के समय तो यात्रियों के साथ लूटपाट तक की वारदातें नशा पूर्ति के लिए होती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *