Jalandhar News: तंग बाजार में दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के चौक सूद के अधीन आती 36 गली के अंदर दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार दुकान पिछले 25 साल से बंद पड़ी है। आग लगने की घटना को लेकर आस-पड़ोस के दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद दुकानदारों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को गलियां तंग होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा गली में बने नल से बाल्टियां भर-भर कर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान पिछले 25 सालों से बंद पड़ी थी। आस-पड़ोस के दुकानदारों ने तुरंत बिजली विभाग को भी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उस दुकान का बिजली कनेक्शन काट दिया ताकि कोई शॉर्ट सर्किट न हो।

मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पहले उनकी टीम ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को काबू किया और बाद में एक और गाड़ी मौके पर बुलाई। इस दौरान बड़ी पानी की पाइप की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। नरेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिवाली के त्योहार के निकट कोई भी अपने घरों या दुकानों की छतों पर कागज़, लकड़ी या कपड़ा न रखे ताकि आग लगने का कारण न बने।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *