बिहार चुनाव पर Film Star Pawan Singh ने किया React, Post डाल कही ये बात

Written by

in

पटना: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के उद्देश्य से पार्टी जॉइन नहीं की थी, और न ही उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई योजना है।

सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

इससे पहले बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनकी हालिया मुलाकातों के बाद ऐसी खबरें गर्म थीं कि वो इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक ओर पवन सिंह ने चुनावी राजनीति से दूरी बनाई है, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों के बीच निजी और कानूनी टकराव लंबे समय से सुर्खियों में है, लेकिन अब ये इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वो बच्चे के लिए तरस रही थीं, तब पवन सिंह उन्हें गर्भपात की दवा खिलाया करते थे। जब ज्योति सिंह ने इसका विरोध किया, तो उन्हें टॉर्चर किया जाता था। ज्योति सिंह ने बताया कि इस प्रताड़ना से परेशान होकर एक बार उन्होंने नींद की गोलियां खा ली थीं, जिसके बाद पवन सिंह के भाई उन्हें अस्पताल ले गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *