Punjab News: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, की ये अपील

Written by

in

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा नवंबर माह में विश्व स्तर पर नौंवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। वहीं इस समारोह को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पत्र जारी करके आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत जयंती के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब के लिए विशेष वंदेभारत रेलगाड़ी तथा अन्य विशेष रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महान पवित्र अवसर पर देश-विदेश से लाखों करोड़ों की संख्या में संगत श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी, इसकी उम्मीद है। संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र, पटना, श्री अमृतसर साहिब समेत अन्य प्रदेशों से विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए संबंधित मंत्रियों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि अश्वनी वैष्णव और रवनीत सिंह बिट्टू सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण अनुरोध को अवश्य स्वीकार करेंगे।”

इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नौंवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी समारोह नवंबर माह में विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। ताकि यह शताब्दी एक यादगार हो तथा गुरु साहिब की कुर्बानी और बलिदान कुल जहान तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें से एक कार्यक्रम दिल्ली में से आरंभ होगा। जिसकी तिथि पहले 25 अक्टूबर निश्चित की गई थी परंतु एसजीपीसी का नगर कीर्तन उसी दिन वहां पहुंच रहा है, इसलिए इसकी तिथि बदली जा रही है। जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के गुरुद्वारा सीशगंज साहिब में अरदास करके शाम को रकाबगंज साहिब में कीर्तन दरबार होंगे। जबकि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी 23 जिलों में लाइट एंड साउंड शो होगा। जिनमें गुरु साहिब के जीवन और उनकी कुर्बानी के बारे में बताया जाएगा।

18 नवंबर को श्रीनगर स्थित छठी पातशाही के गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार होगा व 19 नवबंर से कीर्तन दरबार आरंभ होगा। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल, श्रीनगर के मुख्यमंत्री व अन्य शामिल होंगे। यह नगर कीर्तन वाया जम्मू, पटानकोट, होशियारपुर से होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। दूसरा नगर कीर्तन गुरदासपुर से आरंभ होगा जो बटाला, बाबा बकाला, श्री अमृ़तसर साहिब, तरनतारन, जालंधर, फगवाड़ा, नवांशहर, बलाचौर आदि होते हुए श्री आनंद पुर साहिब पहुंचेगा।

तीसरा नगर कीर्तन तख्त श्री दमदमा साहिब से आरंभ होगा। जो बठिंडा, संगरूर, पटियाला व मोहाली होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। जबकि चौथा नगर कीर्तन 20 नवंबर को फरीदकोट के टिल्ला बाबा फरीद से आरंभ होगा जो फिरोजपुर व मोगा होते हुए लुधियाना पहुंचेगा और वहां गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में रात्रि विश्राम करेगा। इसके पश्चात 21 नवंबर को सुबह खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा, चमकौर साहिब होते हुए श्री आनंदरपुर साहिब पहुंचेंगा। उन्होंने बताया कि सभी नगर कीर्तन 22 नवंबर को सायं श्री आनंदरपुर साहिब पहुंचेगे।

मंत्री बैंस ने बताया कि 23, 24 व 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय समारोह होगा। जिनमें 23 को श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के पश्चात सर्व धर्म सम्मेलन होगा। क्योंकि श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है तथा सभी धर्मों के लिए है। जबकि विरासत-ए-खालसा में गुरु साहिब के जीवन व उनके बलिदान के बारे में आलौकिक प्रदर्शनी आयोजित होगी। पहली बार पंजाब में श्री आनंदरपुर साहिब में 23, 24 व 25 को ड्रोन शो तथा शाम को कीर्तन दरबार होंगे।

24 नवंबर को शीश भेंट यात्रा श्री कीरतपुर साहिब से श्री आनंदुपर साहिब तक आयोजित होगी। कीरतपुर साहिब में ही भाई जैता जी गुरु साहिब का शीश लेकर आए थे और वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने उन्हें कहा था रंघरेटे गुरु के बेटे। इसके अतिरिक्त 24 को पंजाब के इतिहास में पहली बार विधानसभा का एक विशेष सत्र श्री आनंदुपर साहिब स्थित भाई जैतो जी के मैमोरियल भवन में होगा। 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग। उपरांत सिख पंथ के रागी नौंवे पातशाह की बाणी का कीर्तन करेंगे। उसके पश्चात सरबत दा भला एकत्रिता होगा। जिसमें मुख्यमंत्री साहिब अन्य देश विदेश से गणमान्य शामिल होंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सभी को अंगदान की शपथ भी दिलाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *