Girl’s Hostel में फंदे से लटकता मिला 5वीं की छात्रा का शव, मचा हड़कंप

Written by

in

कोंडागांवः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, 11 साल की बच्ची का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बच्ची माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, जो 5वीं की छात्रा थी।

जानकारी अनुसार, बीते कल सुबह जब छात्राओं को भोजन के लिए बुलाया जा रहा था, तब चंपा हॉस्टल के कमरे में टाई से फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया और घटना की वास्तविक सूचना देने में देरी की। गांव के सरपंच मोती राम मरकाम ने बताया कि हॉस्टल प्रशासन ने सुबह करीब 10:45 बजे सूचना दी कि छात्रा बेहोश है। छात्रा के परिवार को दोपहर 12 बजे वास्तविकता का पता चला।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर सूचना दी जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था। सूचना मिलते ही एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार, शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *