Jalandhar News: Gangster Bhanu Rana के गुर्गे दीपेंद्र प्रताप को कोर्ट ने भेजा जेल

जालंधरः लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर भानु राणा के गुर्गे दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विकास को कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दीपेंद्र प्रताप को 3 दिन के रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। दीपेंद्र गांव रसूलपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर के घर हैंड ग्रेनेड अटैक की साजिश में शामिल था।

पूछताछ में 24 साल के दीपेंद्र वासी करनाल ने कहा कि उसने प्लस 2 तक स्टडी की है। 3 साल पहले संग्राम राणा वासी गांव बाल पबाना (करनाल) अमेरिका गया था। उसके कमरे पर चचेरा भाई शक्ति सिंह रहता है। उसके और दोस्त अमेरिका पहुंच गए थे, उसके पास कोई काम नहीं था। संग्राम ने भानु राणा के साथ वीडियो कॉल पर कई बार बातचीत करवाई थी। इसके बाद वह भाना के नेटवर्क से जुड़ गया था।

भानु ने उसे कहा था कि अगर वह उनके संगठन के लिए काम करेगा तो वह उसे अमेरिका बुला लेगा। इसमें कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। केवल बैग और कपड़े खुद खरीदने हैं। दीपेंद्र ने माना कि वह उसके झांसे में आ गया था। इसके बाद पंजाब से आने वाले ग्रेनेड और वेपन उसके बताए गए लोगों तक पहुंचा देता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *