जानकारी मुताबिक, पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित और सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज ललित की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार देर रात 2 बजे दोनों बदमाशों को मैदावास गांव के पास घेर लिया। टीम ने दोनों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इसमें दोनों बदमाशों के पैर पर गोली लगी। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें कैदियों के वार्ड में भर्ती कराया गया है। Read In English:-#HaryanaNews: पुलिस की बंबीहा गैंग के 2 Sharp Shooters से मुठभेड़, गंभीर घायल #WATCH pic.twitter.com/GNa1aIx84G
— Encounter India (@Encounter_India) October 12, 2025
Two Bambiha Gang Operatives Nabbed in Arms Trafficking Crackdown by Punjab AGTF and Barnala Policeसेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित ने बताया कि दोनों बदमाश बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

Leave a Reply