Punjab News: कैंसर से जूझ रहे SGPC मेंबर भाई राम सिंह का निधन

Written by

in

अमृतसरः एसजीपीसी के वरिष्ठ मेंबर भाई राम सिंह (74) का निधन हो गया। भाई राम सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हड्डियों के कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल में चल रहा था।

शनिवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, विदेश में रह रहे उनके बच्चों के लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने भाई राम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि भाई राम सिंह ने हमेशा अकाल पुरख के प्रति समर्पित रहते हुए सिख कौम की चढ़दी कला (उन्नति) के लिए कार्य किया और पंथक हितों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि भाई राम सिंह की सेवाओं और निष्ठा को सदा याद रखा जाएगा। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी भाई राम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। भाई राम सिंह के निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरी शिरोमणि कमेटी और सिख समाज को भी बड़ी क्षति हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *