Punjab News: खेत की जमीन को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा, एक पक्ष ने घेरा थाना, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः गांव कक्कड़ में खेत की सीमा (वट) को लेकर हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया। गुरसिख बाज सिंह ने आरोप लगाया कि गांव की एक महिला ने उसके साथ मारपीट की और उसके बालों का अनादर किया। किसान नेताओं ने बताया कि बाज सिंह ट्रैक्टर से अपने खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान गांव की महिला से उसकी वट को लेकर टकराव हो गया। विवाद के दौरान महिला ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते उसके केसों पर हाथ डाला।

इस संबंध में बाज सिंह ने थाने लोपोके पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर गुस्साए किसानों ने मजदूर संघर्ष कमेटी जोन चोगावां के प्रधान गुरलाल सिंह कक्कड़ और जमहूरी किसान सभा के नेता तरलोक सिंह राय की अगुवाई में पुलिस थाने का घेराव किया।

किसान नेताओं ने कहा कि यदि पुलिस ने महिला के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। इस मौके पर लखविंदर सिंह डाला, प्रधान राजबीर सिंह कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें मिली हैं। एक तरफ महिलाओं का कहना है कि उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया, जबकि दूसरे पक्ष के परिवार ने आरोप लगाया कि महिला ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की और हमारे केसों की बेअदबी की है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है, लेकिन महिलाओं वाला पक्ष नहीं पहुंचा। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जो भी कार्रवाई बनेगी, वह कानून के अनुसार की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *