अकाली दल छोड़कर BJP में शामिल हुए जगदीप सिंह चीमा

Written by

in

चंडीगढ़ः हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को जगदीप सिंह चीमा ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज हरियाणा के सीएम नायाब सैनी और केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की अगुवाई में जगदीप सिंह सैनी आज भाजपा में शामिल हुए। दरअसल, 4 पीढ़ियों से शिअद से जुड़े हुए चीमा का आज दशकों पुराना रिश्ता पार्टी से खत्म हो गया। उन्हें सोमवार सुबह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पार्टी में शामिल करवाया।

चीमा शिअद के महासचिव थे, वह 2012 और 2022 में पार्टी की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। चीमा 2012 में अमलोह से और 2022 में फतेहगढ़ साहिब से पार्टी के उम्मीदवार रहे है। हालांकि दोनों ही बार वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। चीमा के पिता रणधीर सिंह चीमा भी शिअद का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे है। वह पचास सालों तक एसजीपीसी सदस्य और तीन बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहे। पिता की राह पर चलते हुए जगदीप भी शिअद में शामिल हुए और लंबे समय तक पार्टी का हिस्सा रहा। हाल ही शिअद ने चीमा को पार्टी से निष्कासित किया था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *