Punjab News: आज CM Mann करेंगे पुनर्वास कार्यक्रम की शुरुआत, बाढ़ पीड़ित परिवार को बांटेगें चेक, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में कुछ दिन पहले आई बाढ़ ने काफी त्रासदी मचाई। इस दौरान माझा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब सरकार पंजाब सरकार आज से पुनर्वास कार्यक्रम शुरू कर रही है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान अजनाला पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि वितरण की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम अजनाला की भला गांव शुगर मिल में आयोजित किया गया है, जहां बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने पहले ही घोषणा की थी कि दीपावली से पहले हर बाढ़ प्रभावित परिवार के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार त्योहार के मौके पर कठिनाई का सामना न करे।

इस घोषणा को अब सरकार ने लागू कर दिया है। दौरे से पहले ही कई प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि पहुंचनी शुरू हो गई है, जिससे खुशी की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने बाढ़ के बाद बहुत तीव्रता से कार्रवाई की है। याद रहे कि पिछले महीने रावी नदी में पानी बढ़ने से अजनाला, रमदास और आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने थे, जिससे खेतों, घरों और पशुओं को बड़ा नुकसान हुआ था।

अब सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देकर राहत पहुँचाने का काम जारी है। बता दें कि इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर संकट की घड़ी में भी कुछ राजनीतिक पार्टियां बिना किसी शर्म के राज्य सरकार को दोषी ठहराने पर तुली हैं जबकि मैक्सिको और दुनिया के अन्य हिस्से वैश्विक तापमान के कारण सबसे भयानक बाढ़ों का सामना कर रहे हैं। सभी विपक्षी दल केवल अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।

सांसदों ने भी नए फंड में अपने सांसद निधि कोष से 20 लाख से अधिक का योगदान दिया है और कुछ नेताओं ने अपने निजी हितों के कारण इस फंड का विरोध भी किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रवासी भारतीयों से बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए उनके सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरआई टाउनहॉल एक ऑनलाइन वार्तालाप सत्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहने वाले प्रवासी पंजाबियों को मिशन चढ़दीकला से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि 2,300 से अधिक गांव इन बाढ़ों की चपेट में आए हैं।

20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख एकड़ फसली क्षेत्र नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल नुकसान लगभग 13,800 करोड़ रुपये है। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है। मान ने कहा कि मिशन के तहत एकत्र किया गया एक-एक पैसा बाढ़ पीड़ितों की भलाई और पुनर्वास के लिए खर्च किया जाएगा। इस दौरान ब्रिस्बेन, मेलबर्न, एडिलेड, सिडनी, पर्थ और ऑकलैंड से मुख्यमंत्री के साथ जुड़े प्रवासी समुदाय ने इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *