बॉलीवुड अभिनेता Jimmy Shergill के पिता का हुआ निधन

Written by

in

चंडीगढ़ः पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का 11 अक्टूबर को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने बताया कि 14 अक्टूबर को शाम 4:30 से 5:30 बजे तक मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में भोग और अंतिम अरदास का आयोजन किया जाएगा।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰ ਜਿੰਮੀ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ!

जिम्मी शेरगिल का परिवार लंबे समय से कला और संस्कृति से जुड़ा रहा है। भारत की सबसे मशहूर पेंटर्स में से एक अमृता शेरगिल, जिम्मी के दादाजी की कजिन थीं। सत्यजीत सिंह शेरगिल खुद भी एक सीनियर आर्टिस्ट थे और कला के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम रहा। एक पुराने इंटरव्यू में जिम्मी शेरगिल ने बताया था कि उनके पिता बहुत सख्त स्वभाव के थे। जिम्मी ने कहा था कि एक बार उन्होंने बिना बताए बाल कटवा लिए और दाढ़ी-मूंछ हटा दी, जिससे उनके पिता बेहद नाराज हो गए थे। इस बात पर उन्होंने जिम्मी से डेढ़ साल तक बात नहीं की। जिम्मी ने कहा था- हम सिख परिवार से हैं, इसलिए मेरे इस बचपने पर नाराजगी स्वाभाविक थी। जिम्मी ने साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्हें फिल्म ‘मोहब्बतें’ (2000) से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘हासिल’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। आने वाले दिनों में वे ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘बुलेट विजय’ और ‘मिस्टर आई’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *