खुला फाटक बना मौत का रास्ता: ट्रैक पर फिसली बाइक, सामने से आ गई ट्रेन, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

Written by

in

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाला हादसे सामने आया है। दरअसल, हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना में रेलवे कर्मचारी की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल, फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक युवक रेलवे फाटक पर बाइक से गिर जाता है। वह बाइक उठाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी सामने से तेज रफ्तार से ट्रेन ट्रैक पर आ जाती है। इस दौरान 6 सेकंड में यह कोशिश बाइक सवार की जान ले लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे फाटक बंद होने वाला था, लेकिन युवक जल्दबाजी में अपनी मोटरसाइकिल लेकर ट्रैक पार करने की कोशिश करता है। जैसे ही उसकी बाइक रेलवे ट्रैक पर पहुंचती है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह बाइक समेत गिर पड़ता है। गिरने के बाद युवक ने खुद को और बाइक को ट्रैक से हटाने की पूरी कोशिश की। वह कई बार बाइक उठाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन तब तक ट्रेन बहुत नजदीक आ चुकी थी। युवक ने आखिरी पल में रेलवे ट्रैक से भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने युवक और बाइक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं और कमेंट्स में कह रहे हैं कि यह हादसा जल्दबाजी और लापरवाही का नतीजा है। कुछ लोगों ने लिखा, दो सेकंड की जल्दी, पूरी जिंदगी की गलती। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *