Punjab News: DIG के ऑफिस में ASI की गोली लगने से मौत

Written by

in

लुधियानाः पंजाब पुलिस में तैनात डीआईजी रेंज के ऑफिस में तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रानी झांसी रोड स्थित डीआईजी के ऑफिस में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय तीर्थ सिंह के रूप में हुई है। मृतक एएसआई मूल रूप से मुल्लापुर दाखा (लुधियाना) के रहने वाला था और यहां 4-5 साल से ASI के रूप में तैनात था। बताया जा रहा कि उसने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद अन्य पुलिस कर्मी वहां आए तो देखा कि जवान के सिर में गोली लगी है और वह खून से लथपथ फर्श पर गिरा हुआ था। जिसे अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है।

मृतक के तीन बच्चे है, जो कनाड़ा में रहते है। पुलिस ने उनके लोकल रिश्तेदारों और विदेश में रह रहे बच्चों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि आज अलसुबह करीब 3 बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, तीर्थ सिंह ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है कि सुसाइड करने की क्या वजहें थीं। पुलिस ने साथी कर्मचारियों से भी जानकारी ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *