IPS Y Puran Kumar के बाद अब ASI ने किया सुसाइड, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

रोहतकः हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान एएसआई संदीप लाठर के रूप में हुई है। मृतक का शव लाहढोत गांव के खेत में बने कमरे में मिला है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से 3 पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है। वहीं रोहतक रेंज के आइजी रहे आइपीएस वाई पूरन कुमार आत्‍महत्‍या केस में नया मोड़ सामने आया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

IPS ਮਾਮਲੇ ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ – ਸਾਈਬਰ ਸੈੱਲ ‘ਚ ਤਾਇਨਾਤ ASI ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਸੁਸਾਈਡ ਨੋਟ ‘ਚ ਮਰਹੂਮ IPS ਅਧਿਕਾਰੀ ‘ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼

दरअसल, आइजी ऑफ‍िस की साइबर सेल में तैनात एएसआइ संदीप लाठर ने रोहतक स्थित अपने आवास पर सिर में गोली मारकर आत्‍महत्‍या की। घटनास्‍थल पर मिले सुसाइड नोट में आइपीएस पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने नोट में पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी बताया और लिखा कि पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से सुसाइड किया है। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी शहादत देकर जांच की मांग कर रहा हूं। इस भ्रष्टाचार परिवार को छोड़ा नहीं जाए। एएसआई ने लिखा है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त थे और जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे।

नोट में एएसआई ने कहा कि उसने “भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत” दी है और इस परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, मृतक एएसआई किसी अहम केस की जांच टीम का हिस्सा था, जो आईपीएस वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार से जुड़े मामले से संबंधित थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट और वीडियो को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *