Punjab News: महिला ने निगली जहरीली वस्तु, ससुर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुरः जिले में ससुर परिवार से परेशान होकर महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली। मिली जानकारी के अनुसार महिला गांव लखौवाला गुरदासपुर की रहने वाली है। महिला को उपचार के लिए गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक उक्त महिला की हालत खतरे से बाहर है लेकिन महिला के माता-पिता ने ससुर परिवार पर तंग परेशान करने का आरोप लगाया है।

सिविल अस्पताल में बेटी पूजा के इलाज के दौरान पीड़ित पिता दर्शन लाल और माता परमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी का विवाह गांव जामालपुर के फौजी जवान के साथ हुआ है। जिसका बेटी के साथ हमेशा लड़ाई झगड़ा होता है और उसे तंग परेशान किया जाता है। इस झगड़े के कारण बेटी कई महीनों से हमारे साथ रह रही थी। परिवार ने बताया कि कुछ समय पहले रिश्तेदार आए और फिर वापिस ले गए।

परिवार ने कहा कि कुछ समय बाद दोबारा से उसे पीटा जाने लगा। जिस सम्बन्धी परिवार की ओर से संबंधित थाने को भी सूचित किया गया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब बेटी ने परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां मौके पर मौजूद मेडिकल अधिकारी डॉक्टर शशी का कहना है कि महिला ने जहरीली वस्तु निगली है, लेकिन अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले को लेकर उन्होंने संबंधित थाने को को सूचित कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *